बालाघाट में पोषण और स्वच्छता विषय पर दो दिवसीय प्रदर्शनी आयोजित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बालाघाट में विकसित भारत और पोषण पर प्रदर्शनी आयोजित, सांसद भारती पारधी ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया
पोषण और स्वच्छता पर विद्यार्थियों ने जागरूकता संदेश दिया, चित्रकला रंगोली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से किया जागरूकता संचार
बालाघाट में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और जिला प्रशासन के सहयोग से विकसित भारत 2047, वीबी-जी रामजी, पोषण और स्वच्छता विषय पर दो दिवसीय प्रदर्शनी आयोजित की गई। उत्कृष्ट विद्यालय के सभागार में 14 और 15 अक्टूबर को आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ सांसद भारती पारधी ने किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान पोषण प्रदर्शनी, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, रंगोली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया गया। सुगम संगीत मंडली, मंडला ने नुक्कड़ नाटक के जरिए पोषण के महत्व को प्रस्तुत किया।
------- बाइट- भारती पारधी — सांसद, बालाघाट-सिवनी
बाइट- दिनेश गौर — प्रभारी, क्षेत्रीय प्रसार निदेशालय, जबलपुर
बाइट- देवेंद्र सुंदरियाल — जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, बालाघाट
बाइट- अजय वैश्य — क्षेत्रीय प्रसार निदेशालय, बालाघाट
------