राज्य

बालाघाट स्थित विश्व प्रसिद्ध कान्हा नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए फिर खोल दिया गया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बालाघाट स्थित विश्व प्रसिद्ध कान्हा नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए फिर खोल दिया गया

तीन माह बाद फिर खुला कान्हा नेशनल पार्क, पर्यटकों में उत्साह

जिप्सियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, पर्यटन कारोबार में खुशी

बालाघाट में स्थित विश्व प्रसिद्ध कान्हा नेशनल पार्क तीन महीने के मानसून अवकाश के बाद एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए फिर खोल दिया गया। पार्क खुलने के पहले ही दिन बड़ी संख्या में पर्यटक कान्हा टाइगर रिजर्व पहुंचे। पर्यटकों में पार्क भ्रमण को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। कान्हा टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर पी.के.

वर्मा ने पूजा-अर्चना के बाद जिप्सियों को हरी झंडी दिखाकर पार्क के अंदर रवाना किया। मुक्की जोन पहुंचे पर्यटकों का गुलदस्ता देकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। डिप्टी डायरेक्टर ने सोवीनियर शॉप और टिकट काउंटर का निरीक्षण किया। साथ ही पर्यटकों की सुविधाओं और पर्यटन व्यवस्थाओं की जानकारी अधिकारियों और टूरिस्ट गाइड्स से ली।

पार्क खुलने से पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों में भी उत्साह है।

बाइट — रविंद्र त्रिपाठी, फील्ड डायरेक्टर, कान्हा नेशनल पार्क

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।