राज्य

बालाघाट में वनरक्षक भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया जारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 24 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बालाघाट में वनरक्षक भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया जारी

मध्यप्रदेश में वनरक्षक भर्ती 2026 के तहत बालाघाट स्थित वनक्षेत्रपाल महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार को अभिलेख परीक्षण और शारीरिक माप परीक्षण आयोजित किया गया। भर्ती प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए 22 से 24 अक्टूबर तक महाविद्यालय परिसर और वहां से गुजरने वाले मार्ग पर आमजन का प्रवेश प्रतिबंधित रहा।

प्रशासन ने नागरिकों से निर्धारित निर्देशों का पालन करने और आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की। भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। वहीं शनिवार को को शंकर घाट से अभ्यर्थियों की दौड़ कराई गई। अधिकारियों ने भर्ती प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आमजन से सहयोग की अपील की।

--------- बाइट - नित्यानंथम, डीएफओ, दक्षिण सामान्य, बालाघाट

बाइट - आर एस धुर्वे, डीएफओ, उत्तर सामान्य, बालाघाट

बाइट - प्रियांश टेमरे, प्रशिक्षणार्थी, बालाघाट

बालाघाट में वनरक्षक भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया जारी

अभिलेख, शारीरिक माप परीक्षण और दौड़ का आयोजन

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर बालाघाट, मध्यप्रदेश में वनरक्षक भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया के बारे में है, जिसमें अभिलेख परीक्षण और शारीरिक माप परीक्षण आयोजित किया गया। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि वनरक्षक पद के लिए चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाती है, जो वन संरक्षण कार्य में दक्ष कर्मियों की आवश्यकता को पूरा करती है। इस प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए महाविद्यालय परिसर और आसपास के मार्ग पर 22 से 24 अक्टूबर तक आम जनता का प्रवेश प्रतिबंधित रहा, जिससे नागरिकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने पड़े।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।