देश

बलरामपुर की आठ बेटियों ने भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को कलाई में बंधी राखी, डॉ विशाल मिश्रा को दिया धन्यवाद

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

बलरामपुर की बेटियों ने महामहिम राष्ट्रपति जी की कलाई में बांधी राखी बलरामपुर/ भारतीय जनता पार्टी के नेता, टीवी पैनलिस्ट एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ,समाजसेवी डॉ.

विशाल मिश्रा के प्रयासों से बलरामपुर जिले के तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के दो निजी विद्यालयों की छात्राओं को देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महोदया को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देने का गौरव प्राप्त हुआ।

इस ऐतिहासिक एवं गौरवान्वित करने वाले क्षण में तुलसीपुर के आदिशक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल तथा तराई क्षेत्र के ही ब्रह्मानंद अवस्थी इंटर कॉलेज, मथुरा बाजार, बलरामपुर की छात्राएं शामिल रहीं। इन छात्राओं को दिल्ली तक आने जाने की विधिवत व्यवस्था की गई थी।

राखी बांधने वाली छात्राओं, उनके अभिभावकों , विद्यालय परिवार और बलरामपुर जनपद के लिए यह अत्यंत गर्व और भावुकता भरा क्षण रहा है।

बलरामपुर की बेटियों को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन महामहिम राष्ट्रपति जी के समक्ष अपनी संस्कृति और भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक रक्षासूत्र बांधने का अवसर मिलना निश्चित रूप से जिले के लिए भी गौरव की बात है। इस महत्वपूर्ण अवसर को संभव बनाने के लिए शिक्षाविद् समाजसेवी डॉ.

विशाल मिश्रा का विद्यालय प्रबंधन एवं बालिकाओं के अभिभावकों ने धन्यवाद ज्ञापित किया है। बालिकाओं के द्वारा बिताए गए इस शानदार क्षण को प्रदान करने पर अभिभावकों ने डॉ.

विशाल मिश्रा को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा है कि इसी तरह निरंतर बलरामपुर की बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयास करते रहें और जिले की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहें। हमारी बेटियां हमारा गौरव हैं। उनकी सफलता ही बलरामपुर की असली पहचान है।

उमेश चन्द्र तिवारी 9129813351 हिंदी संवाद न्यूज बलरामपुर

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।