व्यापार

बलौदाबाजार में सर्वसुविधायुक्त नवीन जिला परिवहन कार्यालय का लोकार्पण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बलौदाबाजार में सर्वसुविधायुक्त नवीन जिला परिवहन कार्यालय का लोकार्पण

बलौदाबाजार, 6 अक्टूबर 2026

बलौदाबाजार जिले के ग्राम परसाभदेर में नवनिर्मित जिला परिवहन कार्यालय भवन का कल परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर श्री कश्यप ने कहा कि परिवहन विभाग की सेवाओं को तेजी से डिजिटल किया जा रहा है। आने वाले समय में लोग वाहन संबंधी जरूरी कार्य घर बैठे पूरा कर सकेंगे।

इस अवसर पर, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि जिले में जल्द ही अत्याधुनिक वाहन टेस्टिंग सुविधा शुरू की जाएगी। इससे लोगों को वाहन जांच के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आज गांव से लेकर शहर तक समाज के हर वर्ग को मिल रहा है।

समारोह के दौरान सामाजिक सरोकारों और नागरिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 80 वर्ष से अधिक आयु के 10 वरिष्ठ बुजुर्गों को निःशुल्क बस पास प्रदान किए गए, जबकि 5 वाहन स्वामियों को लाइसेंस और 5 चालकों को सुरक्षा हेतु हेलमेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में श्सेवा संकल्प अभियानश् के अंतर्गत श्एक पेड़ माँ के नामश् मुहिम के तहत मंत्रियों, प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कार्यालय परिसर में पौधरोपण कर हरित पर्यावरण का संदेश दिया।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

बलौदाबाजार जिले में नया जिला परिवहन कार्यालय भवन खोला गया है, जहाँ डिजिटल सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। यह कदम परिवहन विभाग के कार्यों को ऑनलाइन करने के प्रयास का हिस्सा है। यह पहल नागरिकों को वाहन से संबंधित कार्य घर बैठे पूरा करने की सुविधा देती है, जिससे समय और प्रयास दोनों की बचत होगी। जिले के लोगों के लिए यह अधिक सुगम और पारदर्शी प्रशासनिक अनुभव का संकेत है, जिससे रोज़मर्रा की ज़िंदगी में सुविधा और दक्षता बढ़ेगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।