Ballia News : मूक-बधिर बच्चों की निःशुल्क होगी कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी

बलिया : जनपद के 0 से 5 वर्ष तक की आयु के मूक-बधिर दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निःशुल्क कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत ऐसे बच्चों की कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कराई जाएगी, जो बोल और सुन नहीं पाते हैं।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी पारस नाथ यादव ने बताया कि योजना के अंतर्गत संबंधित चिकित्सालय को सर्जरी के लिए छह लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाती है। इसका उद्देश्य मूक-बधिर बच्चों को बेहतर जीवन और संवाद का अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने ...
📡 स्रोत: NewsData.io