बालोद में भारी बारिश से रेल परिचालन प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और शॉर्ट-ऑरिजिनेट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बालोद। जिले में भारी बारिश के कारण लाटाबोर–गुंडरदेही रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रैक पर जलभराव और ट्रैक धंसने की स्थिति उत्पन्न हो गई है। यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दल्लीराजहरा–दुर्ग रेल लाइन पर कुछ यात्री ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है।
स्थिति की जानकारी लेने के लिए मौके पर मंडल रेल प्रबंधक दयानंद सहित संरक्षा अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी पहुंचे और प्रभावित रेलखंड का निरीक्षण किया। रेलवे की तकनीकी टीम ट्रैक को दुरुस्त करने के कार्य में तत्परता से जुटी हुई है।
रेलवे प्रशासन ने 26 सितंबर को निम्नलिखित ट्रेनों के संबंध में निर्णय लिया है—
ट्रेन संख्या 78816 अंतागढ़–रायपुर: दल्लीराजहरा से रायपुर के बीच परिचालन रद्द रहेगा।
ट्रेन संख्या 78815 रायपुर–अंतागढ़: 26 सितंबर को पूर्णतः रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 78818 अंतागढ़–दुर्ग: 26 सितंबर को ट्रेन दल्लीराजहरा से चलेगी। अंतागढ़ से दल्लीराजहरा के बीच सेवा रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 68765 ताड़ोकी–रायपुर: 26 सितंबर को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 68764 रायपुर–ताड़ोकी: 26 सितंबर को रद्द रहेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।