बालोद का पहला मिनी स्टेडियम तैयार, पंचायत करेगी निगरानी

भास्कर न्यूज | बालोद जिला मुख्यालय से 3 किमी दूर ग्राम मेड़की में बालोद ब्लॉक का पहला आउटडोर मिनी स्टेडियम तैयार होने के बाद यहां मेड़की गांव सहित आसपास क्षेत्र के खिलाड़ी आउटडोर गेम जैसे खो-खो, फुटबॉल, बॉस्केटबाल, क्रिकेट, हैंडबाल, एथलेटिक्स के सभी इवेंट का अभ्यास कर सकेंगे।
ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग (आरईएस) के ईई घनश्याम मारकंडे ने बताया कि हैंडओवर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लोकार्पण भी हो चुका है। अब ग्राम पंचायत की निगरानी में मिनी स्टेडियम की देखरेख होगी।
आरईएस व ग्राम पंचायत के अनुसार वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव के पहले नक्शा-खसरा व डिटेल्स प्रोजेक्ट रिपोर्ट के अनुसार निर्माण कार्य की शुरुआत हुई थी। आरईएस के तत्कालीन ईई ने 2024 तक डीपीआर अनुसार काम पूरा होने का दावा किया था। हालांकि ऐसा नहीं हो पाया।
विभागीय स्तर व एजेंसी की ओर से काम कराने, हैंडओवर प्रक्रिया में लेटलतीफी की वजह से खिलाड़ियों को सुविधा मिलने में देरी हुई। अब दावा किया जा रहा है कि जल्द सुविधा मिलेगी। बारिश की वजह से मैदान गीला है, ऐसे में मानसून सीजन के बाद खेलों का अभ्यास करने खिलाड़ी पहुंचेंगे।
ब्लॉक और जिला स्तरीय खेल स्पर्धा करवा सकेंगे ग्राम मेड़की में आउटडोर स्टेडियम तैयार होने के बाद जिला प्रशासन, खेल विभाग, जिला, जनपद, ग्राम पंचायत की ओर से बड़े आयोजन करवा सकेंगे। चार पहले यहां ब्लॉक स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन हुआ था।
वर्तमान में अधिकांश गांवों मंे मैदान है लेकिन खिलाड़ियों को सुविधाएं देने पर्याप्त इंतजाम नहीं है। मेड़की में बड़ा मैदान होने की वजह से बघमरा गांव के खिलाड़ी भी क्रिकेट व अन्य खेल का अभ्यास करने पहुंचते हैं। हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी, मिडिल स्कूल बघमरा की छात्र भी पहुंचते हैं।
आरईएस व ग्रापं में तकरार होने से हैंडओवर में देरी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग (आरईएस) और ग्राम पंचायत ओरमा में तकरार की वजह से पहला आउटडोर मिनी स्टेडियम की सुविधा खिलाड़ियों को तय समय में नहीं मिल पाई। दरअसल हैंडओवर प्रक्रिया मंे ही कई माह लग गए।
दरअसल आरईएस का दावा है कि दो ठेकेदार के माध्यम से काम पूरा होने के बाद ग्राम पंचायत को पूर्णता प्रमाण पत्र जल्द उपलब्ध कराना था। इसके लिए पत्र भेज चुके थे। ग्राम पंचायत का दावा है कि काम अधूरा होने की स्थिति में पूर्णता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना संभव नहीं था।
📡 स्रोत: NewsData.io