राजनीति

बालोतरा में निकली सेवा ज्योति यात्रा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बालोतरा में निकली सेवा ज्योति यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर बालोतरा में सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। विकसित भारत संकल्प सभा में जोगेश्वर गर्ग ने सेवा, सुशासन और विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

बालोतरा, 7 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बालोतरा जिले में सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

लघु उद्योग मंडल सभागार में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में विधानसभा मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि देश अब प्रगति के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानसेवक तक के सार्वजनिक जीवन का उल्लेख करते हुए इसे सुशासन और पारदर्शिता से जोड़ा।

गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में आगे ले जाने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान भी विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। साथ ही देश की सेवा और विकास के लिए उन्हें इसी ऊर्जा के साथ निरंतर मार्गदर्शन करते रहने की मंगलकामना की गई।

सेवा ज्योति यात्रा के जरिए कार्यकर्ताओं को जनसेवा, विकास और सुशासन के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में विकसित भारत के संकल्प के साथ राष्ट्र सेवा में निरंतर योगदान देने की बात कही गई।

बाइट- जोगेश्वर गर्ग, मुख्य सचेतक बाइट- सी आर चौधरी, सांसद

बाइट- कैलाश चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री

बाइट- भरत मोदी, भाजपा जिलाध्यक्ष बालोतरा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।