बाणसागर डैम के 6 गेट खुलते ही सुखाड़ नदी में आया सैलाब, मछली पकड़ने गए 6 लोग टापू पर फंसे

MP Flood: शहडोल के बाणसागर डैम के 6 गेट खुलने के बाद सुखाड़ नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया. इस बाढ़ में मछली पकड़ने गए 6 ग्रामीण बीच नदी के टापू पर फंस गए. पिछले 3 घंटे से फंसे लोग मदद का इंतजार कर रहे हैं. मौके पर होमगार्ड और SDRF की टीमें बुलाई गई हैं.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP