अपराध

बंबीहा गैंग के 3 कुख्यात अपराधी मलेशिया से भारत लाए गए

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बंबीहा गैंग के 3 कुख्यात अपराधी मलेशिया से भारत लाए गए

अगस्त 24, नई दिल्ली: भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। बंबीहा गैंग से जुड़े तीन कुख्यात अपराधियों को मलेशिया से भारत लाया गया है। भारत लाए गए आरोपियों की पहचानजसप्रीत सिंह, अजय सिंह और पवनदीप सिंह के रूप में हुई है।

गृह मंत्रालय के मुताबिक, इन आरोपियों पर सीमा पार से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी समेत लुधियाना ग्रेनेड हमले की साजिश में शामिल होने के आरोप हैं।

गृह मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षित भारत के विजन के तहत भारतीय एजेंसियां विदेशों में छिपे वांछित अपराधियों को भारत वापस लाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही हैं। मंत्रालय के अनुसार, साल 2026 में अब तक 51 कुख्यात अपराधियों को विदेशों से भारत लाने में मदद की गई है।

इस कार्रवाई को विदेशों में सक्रिय आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ भारतीय एजेंसियों की बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। Source: X(गृहमंत्री कार्यालय, HMO India)

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।