बंडा शराब कांड: मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता, अवैध शराब के नेटवर्क पर कार्रवाई के निर्देश, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने किया दौरा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। बंडा क्षेत्र में अवैध शराब के सेवन से हुई मौतों और मरीजों के उपचार को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा सोमवार को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर पहुंचे और अवैध शराब सेवन से प्रभावित मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। देवड़ा ने आईसीयू और क्रिटिकल केयर वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत की। डॉक्टरों से उपचार की स्थिति की जानकारी लेते हुए उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
मरीजों के परिजनों से भी उन्होंने चर्चा की और भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में सरकार उनके साथ है। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शराब दुकानों की जांच के साथ स्टॉक की नियमित निगरानी की जाए और अवैध शराब के निर्माण, परिवहन तथा बिक्री से जुड़े पूरे नेटवर्क की गहन जांच हो। किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
अधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री को बताया कि अधिकांश मरीजों की स्थिति फिलहाल स्थिर है। एक गंभीर मरीज को बेहतर उपचार के लिए भोपाल एम्स भेजा गया है। देवड़ा ने निर्देश दिए कि जरूरत के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम 24 घंटे उपलब्ध रहे। दवाओं, चिकित्सा उपकरणों और अन्य जरूरी संसाधनों की कोई कमी नहीं होनी चाहिए।
बंडा थाने में भारतीय न्याय संहिता और मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की विभिन्न धाराओं के तहत 30 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इनमें से 13 आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी भी अधिकारियों ने दी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूरे मामले में कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सरकार का उद्देश्य अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों और उसके नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई करना है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
बंडा क्षेत्र में अवैध शराब के सेवन से कई लोगों की मौत और गंभीर बीमारी हुई है, जिससे सरकार ने इस समस्या पर कड़ा कदम उठाया है। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि अवैध शराब से होने वाली मौतें और स्वास्थ्य संकट समाज के लिए बड़ी चिंता का विषय हैं, और सरकार का त्वरित हस्तक्षेप इस दिशा में एक सकारात्मक संकेत है। इसके तहत उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने प्रभावित मरीजों से मिलने और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता देने का निर्णय लिया है। इस कदम से आम जनता को आर्थिक राहत मिलेगी और अवैध शराब के खिलाफ