बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पपरेंदा तिराहे के पास रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का पहिया युवक के सिर के ऊपर से गुजर गया। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा रविवार शाम करीब 5.30 बजे पपरेंदा तिराहे के पास हुआ। बबेरू थाना क्षेत्र के रगौली गांव निवासी संतोष वर्मा (32) साइकिल से तिंदवारी की ओर ...
📡 स्रोत: NewsData.io