राज्य

बंदला में भूमि अधिग्रहण प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन एवं पुनर्स्थापन संबंधी जन सुनवाई की तिथि में बदलाव

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 24 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बंदला में भूमि अधिग्रहण प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन एवं पुनर्स्थापन संबंधी जन सुनवाई की तिथि में बदलाव

अक्तूबर 24, बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश): उपायुक्त एवं प्रशासक, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन, जिला बिलासपुर राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम बंदला में राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला के लिए सड़क, भवन व रास्ते आदि के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण से प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन एवं पुनर्स्थापन के संबंध में भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2015 के अंतर्गत निर्धारित जन सुनवाई की तिथि में बदलाव किया गया है।

उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह जन सुनवाई आगामी 27 अक्तूबर को प्रातः 11:00 बजे पंचायत घर, बंदला में आयोजित की जानी थी, लेकिन किन्ही अपरिहार्य प्रशासनिक व्यस्तताओं के कारण अब यह जन सुनवाई आगामी 31 अक्तूबर को प्रातः 11:00 बजे पंचायत घर, बंदला में आयोजित की जाएगी।

उन्होंने संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों, भू-स्वामियों एवं भूमि अधिग्रहण से प्रभावित परिवारों से आग्रह किया है कि वह संशोधित तिथि एवं समय के अनुसार जन सुनवाई में भाग लें।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।