देश

बांध के लीकेज को ठीक करने उतरे बुजुर्ग की डूबने से मौत

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 26 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बांध के लीकेज को ठीक करने उतरे बुजुर्ग की डूबने से मौत

बलरामपुर। , 26 अगस्त 2026 बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा जलाशय बांध के लीकेज को ठीक करने उतारे गए एक बुजुर्ग की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने बिना सुरक्षा इंतजाम के बुजुर्ग को बांध में उतारने का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की है। यह पूरा मामला त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव का है।

बताया जा रहा है कि बांध में लीकेज की समस्या को ठीक करने के लिए बुजुर्ग को आज पानी में उतारा गया था। परिजनों का आरोप है कि बुजुर्ग की तबीयत पहले से खराब थी, इसके बावजूद उन्हें काम पर ले जाया गया। इसी दौरान वह पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गई।

A
AIR Raipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।