बंगाल भाजपा अध्यक्ष बोले- हमारा खाना बाहरी तय नहीं करेगा:यहां मां काली को मांस चढ़ता है; धीरेंद्र शास्त्री ने नॉनवेज छोड़ने को कहा था
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य में लोग अपनी पसंद का खाना खाने के लिए स्वतंत्र हैं। किसी बाहरी धार्मिक व्यक्ति या राजनीतिक दल को यह तय करने का अधिकार नहीं है कि लोग क्या खाएं या क्या पहनें। बंगाल में मां काली को बकरे के मांस का भोग भी लगाया जाता है। दरअसल, हाल ही में हावड़ा दौरे के दौरान बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों से दुर्गा पूजा के दौरान नॉनवेज खाना छोड़ने की अपील की थी।
उन्होंने त्योहार के दौरान नॉनवेज खाने वाले लोगों को पाखंडी बताया था। भट्टाचार्य बोले- कोई भी शाकाहार अपनाने की अपील कर सकता, 6 मुख्य बातें… शास्त्री ने 4-6 सितंबर तक कोलकाता में हनुमंत कथा की थी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कोलकाता में 4 से 6 सितंबर तक हनुमंत कथा किए थे। कथा के दौरान उन्होंने जौहर को लेकर बयान दिया था।
उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर का नाम लिए बिना कहा कि जौहर कायरता नहीं, वीरता और समर्पण है। डिनर में मंत्री ने मांगी पर्ची, बोले- CM हाउस में लगेगा दरबार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सौजन्य भवन में पं.
धीरेंद्र शास्त्री का स्वागत किया था। इस दौरान मंत्रिमंडल के सदस्य भी मौजूद रहे। डिनर के बीच एक मंत्री ने शास्त्री से कहा- “पर्ची निकाल दीजिए बाबा।” इसके जवाब में शास्त्री बोले- “अगला दरबार CM हाउस में लगना चाहिए।” शास्त्री ने यह बात मजाकिया अंदाज में कही, जिसके बाद हॉल में मौजूद लोग हंस पड़े।
पूरी खबर पढ़ें… बंगाल में दुर्गा अष्टमी पर शराब बिक्री बंद मुख्यमंत्री अधिकारी ने 7 सितंबर को इस साल की दुर्गा पूजा के लिए कई नए निर्देशों की घोषणा की थी। इसमें महाअष्टमी पर शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध और विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे के इस्तेमाल पर प्रतिबंध शामिल है। प्रशासन ने पूजा के बाद होने वाले मेले को भी रद्द कर दिया है।
यह आयोजन पूर्व सीएम ममता बनर्जी के कार्यकाल के दौरान शुरू किया गया था। पूरी खबर पढ़ें… ----------- ये खबर भी पढ़ें… बंगाल सरकार के विज्ञापन में मां दुर्गा के 11 हाथ:विवाद होने पर सीएम शुभेंदु ने माफी मांगी, कहा- भविष्य में सतर्क रहेंगे पश्चिम बंगाल सरकार के सोमवार को राज्य के अखबारों में एक विज्ञापन जारी किया।
अब इस विज्ञापन में छपी मां दुर्गा की तस्वीर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। फोटो में दुर्गा को
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर बंगाल के भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य द्वारा धार्मिक और राजनीतिक स्वतंत्रता पर जोर देने के बारे में है। वे कहते हैं कि बाहरी धार्मिक या राजनीतिक हस्तियाँ लोगों के खान-पान की पसंद तय नहीं कर सकतीं, खासकर मां काली के भोग में मांस के उपयोग को लेकर। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह धार्मिक बहुलता और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के बीच विवाद को उजागर करता है, जो समाज में धार्मिक समरसता और सांस्कृतिक पहचान को प्रभावित कर सकता है। यदि इस पर चर्चा बढ़ती है, तो आम जनता में धार्मिक परंपराओं के प्रति जागरू