राजनीति

'बंगाल चुनाव के बाद बदला ले रही...', बीजेपी को नसीरुद्दीन शाह ने बताया 'झूठी पार्टी'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'बंगाल चुनाव के बाद बदला ले रही...', बीजेपी को नसीरुद्दीन शाह ने बताया 'झूठी पार्टी'

बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह अपनी एक्टिंग के साथ ही बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं.

वो सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बात करते हैं और सरकार को भी घेरने के पीछे नहीं रहते हैं.

बीते दिनों वो कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन का भी हिस्सा रहे, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया था और इस्तीफे की मांग की गई थी.

ऐसे में अब एक्टर ने बीजेपी पर निशाना साधा है.

दरअसल, नसीरुद्दीन शाह इंस्टाग्राम पर लाइव आए और इस दौरान इन्होंने बंगाल चुनाव का जिक्र करके बीजेपी पर हमला बोला है.

उन्होंने इसे झूठी पार्टी कहा है. एक्टर ये भी बोले कि ये सभी लोगों से बदला लेने के लिए उतारू हैं. चलिए बताते हैं नसीरुद्दीन शाह ने क्या कहा.

नसीरुद्दीन शाह बोले- 'बीजेपी- जो एक झूठी पार्टी है'

नसीरुद्दीन शाह ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, 'मैं नसीरुद्दीन शाह...बीजेपी-झूठी पार्टी है.

बंगाल चुनाव में चालाकी से हासिल की गई जीत के बाद अब ये सिर्फ बदला लेने पर उतारू हूं, जो लोग उन पर और उनकी पॉलिसी पर विश्वास नहीं करते हैं.

इसका लेटेस्ट शिकार हमारे सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट के छात्र और भविष्य फिल्ममेकर्स हैं. प्रशासन से जवाबदेही मांगने के बदले में उन्हें कारण बताओ नोटिस दिए गए हैं. उन पर नजर रखी जा रही है.

धमकियां मिल रही है. अब तो हॉस्टल भी खाली करने के लिए कहा जा रहा है.'

यह भी पढ़ें: 'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट

बीजेपी भविष्य के फिल्ममेकर्स का ब्रेनवॉश करना चाहती है...

बॉलीवुड एक्टर आगे कहते हैं, 'ये बीजेपी अपने पक्ष में बेशर्म प्रोपेगैंडा को बढ़ावा देने से ही संतुष्ट नहीं है बल्कि अब ये हमारे भविष्य के फिल्ममेकर्स का ब्रेनव

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।