देश

बंगाल दौरे पर अमित शाह, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बंगाल दौरे पर अमित शाह, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

अगस्त 21, नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सामरिक रूप से महत्वपूर्ण सिलीगुड़ी कॉरिडोर ('चिकन नेक') और नेपाल, भूटान व बांग्लादेश की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था व बुनियादी ढांचे की समीक्षा करना है।

अमित शाह आज सिलीगुड़ी में सीमा सुरक्षा पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके साथ ही वो एसएसबी की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। गृह मंत्री का जवानों के साथ संवाद का भी कार्यक्रम है। इसके बाद वे नए आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी और उससे जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे। File Photo

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।