अपराध

बंगाल में गर्लफ्रेंड का शव लेकर जा रहा युवक गिरफ्तार:बोरी में भरकर बाइक पर बांधा था, खून के धब्बे दिखे; गला काटकर हत्या की आशंका

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026 👁️ 8 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बंगाल में गर्लफ्रेंड का शव लेकर जा रहा युवक गिरफ्तार:बोरी में भरकर बाइक पर बांधा था, खून के धब्बे दिखे; गला काटकर हत्या की आशंका

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में 19 साल की युवती की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड अमित कुमार महतो को शव के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने युवती की हत्या कर शव बोरी में भर दिया। फिर बाइक के पीछे बांधकर उसे पहाड़ी इलाके में ठिकाने लगाने जा रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बोरी पर खून के निशान दिखे, जिसके बाद युवक पर शक हुआ।

बोरी खोलने पर अंदर युवती की खून से लथपथ लाश मिली। शनिवार दोपहर से लापता थी युवती युवती नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी और पुरुलिया शहर के एक हॉस्टल में रहती थी। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे वह कोचिंग के लिए मेस से निकली थी। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। युवती हर शाम अपनी मां से फोन पर बात करती थी।

उस दिन फोन नहीं आने पर मां को चिंता हुई। परिवार ने उसे फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद उन्होंने हॉस्टल मालिक से संपर्क किया और तलाश शुरू की। परिवार ने पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज कराई। मोबाइल फोन के चार्जर से बंधी हुई थी लाथ शनिवार रात बलरामपुर थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के कार्यालय के पास पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी।

इसी दौरान बाइक पर बोरी लेकर जा रहे अमित कुमार महतो पर पुलिस को शक हुआ। तलाशी के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। युवती के पिता के मुताबिक, शव वाली बोरी मोबाइल फोन के चार्जर से बंधी हुई थी। गला काटकर हत्या के बाद शव बोरी में रखा पुलिस के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, आरोपी युवती को किसी सुनसान जगह पर ले गया था।

वहां उसका गला काटकर हत्या करने के बाद शव को बोरी में रखा गया। इसके बाद आरोपी शव को अयोध्या पहाड़ियों की ओर ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल की है। शक था कि किसी और से संबंध है स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, अमित और युवती लंबे समय से रिलेशनशिप में थे।

दोनों एक ही कोचिंग संस्थान में पढ़ते थे। हाल ही में आरोपी को शक हुआ कि युवती का किसी दूसरे युवक के साथ अफेयर चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। परिवार ने रेप का भी लगाया आरोप युवती के पिता ने दावा किया कि अस्पताल से परिवार को जानकारी मिली कि हत्या से पहले युवती के साथ रेप किया गया था।

हालांकि, इसकी पुष्टि

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में 19‑वर्षीय युवती की हत्या के मामले पर आधारित है, जिसमें उसके बॉयफ्रेंड को शव को बोरी में भरकर बाइक पर ढोते हुए गिरफ्तार किया गया। यह विषय घरेलू हिंसा और युवा अपराध की गंभीरता को उजागर करता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह समाज में बढ़ते घरेलू हिंसा के मामलों पर जागरूकता बढ़ाती है और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा करती है। आम जनता पर इसका असर विश्वास और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, साथ ही परिवारों को रिश्तों में आपसी विश्वास और संवाद की आवश्यकता पर

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

यह दुखद घटना हमें याद दिलाती है कि प्रेम में भी सम्मान और सहानुभूति अनिवार्य है। किसी भी घरेलू विवाद को संवाद, मध्यस्थता या कानूनी सहायता से सुलझाना चाहिए, न कि हिंसा से। समाज को चाहिए कि युवा वर्ग में भावनात्मक बुद्धिमत्ता और संघर्ष‑निवारण कौशल का विकास हो, ताकि ऐसे त्रासदी न हों। पीड़ित के परिवार के प्रति गहरी संवेदना और समाज के लिए एकजुटता का संदेश भेजते हैं।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।