बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम, भोपाल समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

MP Weather Update : बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण इन दिनों मध्य प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी जिलों में भारी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। हालात ये हैं कि, बीती शुक्रवार-शनिवार की रात रीवा संभाग में हुई अति भारी बारिश ने क्षेत्र के सभी नदी-नालों को उफान पर ला दिया, जबकि कई इलाके जलमग्न नजजर आए।
यही नहीं, बरसात के चलते सतना, रीवा जिलों में जल भराव के चलते रेल यातायात तक प्रभावित हो गया।
📡 स्रोत: Patrika Bhopal