बंगाल की खाड़ी में उठ रहा 'शैतान', कई राज्यों पर आएगी 'आफत', अल नीनो का भी खतरा

बंगाल की खाड़ी में फिर से निम् न दबाव का क्षेत्र बनने का असर 1-2 दिन में दिखने लगेगा, जिसके चलते न सिर्फ बंगाल और ओडिशा बल्कि बिहार और झारखंड में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. मध् य प्रदेश और छत् तीसगढ़ में भी इसका खासा असर दिखेगा.
इसी के मद्देनजर दिल् ली, पंजाब, हरियाणा और उत् तर प्रदेश जैसे मैदानी राज् यों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं. अल नीनो के खतरे के बाजवूद भारत में मानसूनी सीजन के 3 महीने ठीक गुजरे.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक इस दौरान सामान्य से 14 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है, लेकिन मौसम विभाग इसे सामान्य बारिश ही मानता है. इस साल कई दशकों के सबसे खौफनाक अल नीनो की स्थिति बनने की संभावना है और भारत में भी इसका असर भी दिखना शुरू हो गया है. नॉर्थ ईस्ट में 26 फीसदी कम बारिश
IMD के मुताबिक देश के 56 फीसदी भू भाग पर सामान्य बारिश हुई है, जबकि 44 फीसदी हिस्से में बारिश कम हुई है. अगर देश के 4 हिस्सों में बारिश की स्थिति देखें तो नॉर्थ ईस्ट में 26 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई.
देश के पूर्वोत्तर में सामान्य बारिश का रिकॉर्ड ज्यादा है, इसी वजह से कम बारिश होने के बावजूद वहां जितनी बारिश हुई, वो देश के बाकी हिस्सों से ज्यादा ही है. हालांकि मध्य भारत में इस बार अच्छी बारिश हुई है. Extremely heavy rainfall observed at isolated places over East Uttar Pradesh.
Very heavy rainfall over Jharkhand, East Madhya Pradesh, Chhattisgarh and Odisha. Heavy rainfall over Bihar, Gangetic West Bengal, Uttarakhand, West Uttar Pradesh and Konkan Goa during 0830 hrs IST of pic.twitter.com/liGRnIPi7T
India Meteorological Department (@Indiametdept) August 30, 2026
📡 स्रोत: ABP Live