देश

बंगाल के मुख्य सचिव ने महुआ को भेजा लीगल नोटिस:₹10 करोड़ का मुआवजा मांगा; SIR के दौरान लाखों वोटरों के नाम हटाने का आरोप

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बंगाल के मुख्य सचिव ने महुआ को भेजा लीगल नोटिस:₹10 करोड़ का मुआवजा मांगा; SIR के दौरान लाखों वोटरों के नाम हटाने का आरोप

बंगाल के मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल ने शुक्रवार को TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर लीगल नोटिस भेजा। उन्होंने महुआ से ₹10 करोड़ का मुआवजा और बिना शर्त माफी की मांगी की है। साथ ही, कानूनी खर्चों के लिए ₹50 हजार देने को कहा है। नोटिस में महुआ से 24 घंटे के भीतर विवादित 2 पोस्ट हटाने, लिखित माफी मांगने और भविष्य में ऐसी टिप्पणी नहीं करने का आश्वासन देने को कहा गया है।

मनोज पहले राज्य में SIR के दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी थे। दरअसल, महुआ ने पोस्ट में अग्रवाल पर बंगाल में लाखों वैध मतदाताओं को मतदान के अधिकार से वंचित करने का आरोप लगाया था। अग्रवाल के वकील ने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग के निर्देशों और कानून के मुताबिक अपनी जिम्मेदारी निभाई है। महुआ बोली- मुख्य चुनाव आयुक्त चोर हैं और जेल जाएंगे महुआ ने 9 अक्टूबर को X पर पोस्ट कर लिखा, प्रिय बंगाल के पूर्व मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल, आज 300 सांसद विजय चौक पर खड़े हुए और आपके बिग बॉस को बताया कि वह चोर हैं और जेल जाएंगे।

हमने यह बात राष्ट्रपति को भी बताई। इसलिए आप अपना मानहानि का नोटिस लें और उसे ऐसी जगह रख दें, जहां धूप भी न पहुंचती हो। महुआ ने 7 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त पर भी निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त विपक्षी सांसदों से मिलने के लिए उपलब्ध नहीं थे, क्योंकि उन्हें बंगाल के 2 उपचुनावों में धांधली करनी थी।

SIR प्रक्रिया के बारे में जानें… 10 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में पूरा हुआ SIR SIR के पहले और दूसरे फेज में 10 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेश कवर हो चुके हैं। SIR के बाद बिहार, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम विधानसभा चुनाव में भाजपा जीती है। केरल में कांग्रेस गठबंधन और तमिलनाडु में TVK ने जीत हासिल की है।

असम में स्पेशल रिवीजन (SR) हुआ। यहां भी भाजपा सरकार की वापसी हुई। तीसरा फेज: दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 16 राज्यों में SIR चुनाव आयोग ने 14 मई को हरियाणा, झारखंड, उत्तराखंड, दिल्ली और महाराष्ट्र समेत 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) की घोषणा की थी।

यह SIR का तीसरा फेज है। पूरी प्रक्रिया 30 मई से 23 दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान 36.73 करोड़ वोटरों का वेरिफिकेशन हो रहा है। जिन राज्यों में SIR होगा, उनमें पंजाब, उत्तराखंड और मणिप

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर बंगाल के मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल द्वारा TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों के लिए ₹10 करोड़ का मुआवजा और माफी मांगने के लिए लीगल नोटिस भेजने के इर्द-गिर्द घूमती है। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें राजनीतिक सत्ता के दुरुपयोग और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बीच तनाव स्पष्ट होता है। यदि नोटिस के दावे पूरे होते हैं, तो यह सांसदों के लिए एक उदाहरण बन सकता है कि वे अपने शब्दों के लिए कानूनी जिम्मेदारी उठाएँ। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि राजनीतिक संवाद में

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।