राजनीति

बंगाल सरकार अब छात्रों के मोबाइल के पैसे नहीं देगी:सीएम बोले- इंफ्रास्ट्रक्चर पर पैसा खर्च करेंगे; 2024-25 में 15 लाख स्टूडेंट्स पर खर्च हुए 1500 करोड़ रुपए

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बंगाल सरकार अब छात्रों के मोबाइल के पैसे नहीं देगी:सीएम बोले- इंफ्रास्ट्रक्चर पर पैसा खर्च करेंगे; 2024-25 में 15 लाख स्टूडेंट्स पर खर्च हुए 1500 करोड़ रुपए

पश्चिम बंगाल सरकार क्लास 11 और 12 के छात्रों को मोबाइल खरीदने के लिए मिलने वाली ₹10 हजार की मदद बंद करेगी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को इसकी घोषणा की। यह एकमुश्त मदद पिछली तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार की ‘तरुणेर स्वप्नो’ योजना के तहत दी जाती थी। अधिकारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार छात्रों की पढ़ाई के लिए आधुनिक शैक्षणिक ढांचा उपलब्ध कराने पर ज्यादा पैसा खर्च करेगी।

उन्होंने साफ कहा, “लेकिन हम मोबाइल फोन नहीं देंगे।” साल 2025 में बंगाल सरकार ने इस योजना के तहत 15 लाख स्टूडेंट्स को 1500 करोड़ रुपए दिए थे। स्कूलों में मोबाइल पर रोक के संकेत अधिकारी ने पिछले हफ्ते शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में स्कूलों में मोबाइल फोन पर रोक लगाने के संकेत दिए थे। उन्होंने गुजरात का उदाहरण देते हुए यह बात कही थी।

अधिकारी ने तब कहा था, “मोबाइल फोन का स्कूली बच्चों पर बहुत नकारात्मक असर पड़ता है। यह एक कठिन फैसला होगा और इससे मुझे वोटों का नुकसान हो सकता है।” उन्होंने कहा था, “गुजरात में कक्षा 12 तक के छात्रों के लिए मोबाइल फोन पर रोक है। माता-पिता के सोने के बाद भी छात्र जागते रहते हैं और मोबाइल देखते रहते हैं।” कई राज्यों में फ्री स्मार्टफोन योजना उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम जैसे कई राज्य छात्रों को मुफ्त स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप खरीदने के लिए आर्थिक मदद दे रहे हैं।

यूपी में 'स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना' और तमिलनाडु में मुफ्त गैजेट योजना इसके उदाहरण हैं। इन योजनाओं से गरीब छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और डिजिटल स्किल सीखने में बड़ी मदद मिली है। इससे छात्रों के बीच डिजिटल अंतर कम हुआ है, हालांकि खराब इंटरनेट कनेक्टिविटी और डिजिटल ट्रेनिंग की कमी जैसी चुनौतियां भी देखी गई हैं।

----------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… शुभेंदु अधिकारी ने जादवपुर-यूनिवर्सिटी के पास भगवा सम्मान यात्रा निकाली:कहा- ‘कश्मीर आजादी चाहता है’ के नारे लगाने वालों को उखाड़ फेंकेंगे कोलकाता में बुधवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने जादवपुर यूनिवर्सिटी के पास 3 किलोमीटर लंबी ‘भगवा सम्मान यात्रा’ निकाली।

पूरी खबर पढ़ें…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

बंगाल सरकार ने क्लास 11 और 12 के छात्रों को मोबाइल खरीदने के लिए मिलने वाली ₹10,000 की सहायता बंद करने का निर्णय लिया है। यह कदम मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा घोषित किया गया, जिन्होंने कहा कि सरकार शैक्षिक ढाँचे के निर्माण पर अधिक धन खर्च करेगी। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि पहले यह सहायता तृणमूल कांग्रेस सरकार की ‘तरुणेर स्वप्नो’ योजना का हिस्सा थी, जो 15 लाख छात्रों पर 1500 करोड़ रुपए खर्च कर रही थी। इस निर्णय से छात्रों को मोबाइल खरीदने में आर्थिक बोझ बढ़ सकता है और डिजिटल शिक्षा तक पहुँच

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।