राजनीति

बंगाल में UCC को लेकर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान, कहा - 'अगले 6 महीने में...'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बंगाल में UCC को लेकर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान, कहा - 'अगले 6 महीने में...'

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू करने को लेकर बड़ा बयान दिया है.

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और गुजरात की तरह यहां भी UCC लागू किया जाएगा और अगले 6 महीने के भीतर 'लव जिहाद' और 'लैंड जिहाद' के खिलाफ कानून लाए जाएंगे.

उन्होंने राजधानी कोलकाता में विश्व हिंदू परिषद (VHP) की तरफ से रविवार (4 अक्टूबर, 2026) को आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार संविधान के अनुसार काम करेगी और भारतीय संस्कृति या पूजा-स्थलों पर कोई हमला नहीं होने देगी.

UCC के लिए बनाई हाई-लेवल कमेटी- शुभेंदु

पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू करने के लिए सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है.

यह समिति राज्य के लिए यूसीसी के प्रस्तावित ड्राफ्ट विधेयक की जांच करेगी.

प्रस्तावित कानून का उद्देश्य पश्चिम बंगाल में अलग-अलग समुदायों के लिए शादी, तलाक, विरासत और गोद लेने जैसे मामलों में नागरिक नियमों को एक जैसा बनाना है.

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू करना भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 2026 के विधानसभा चुनाव के प्रमुख वादों में शामिल थी.

लोग एकजुट रहें और विभाजनकारी ताकतों से सावधान रहें- शुभेंदु अधिकारी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा, हमारी सरकारी पश्चिम बंगाल में किसी भी देश-विरोधी गतिविधि की अनुमति नहीं देगी.

लोग मिलकर रहे, एकजुट रहें और विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ पूरी तरह से सावधान रहें.

<iframe title="YouTube video player" src="https://www.youtube.com/embed/TNisY9YJ-RU?si=HbS6vpE2VPo5XQUc" width="560"

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।