विदेश

बांग्लादेश में हिंदुओं को टारगेट करने पर विदेश मंत्रालय बोला, 'जरूर ध्यान दें...'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बांग्लादेश में हिंदुओं को टारगेट करने पर विदेश मंत्रालय बोला, 'जरूर ध्यान दें...'

बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद भी वहां हिंदुओं पर अत्याचार के मामलों में कमी नहीं आई है. पिछले हफ्ते हिंदू शिक्षक और उनके परिवार के तीन सदस्यों की हत्या के बाद देश में हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा को लेकर चिंता फिर बढ़ गई.

इसके अलावा जान से मारने की धमकी के बाद एक अन्य हिंदू कारोबारी का परिवार लापता है. बांग्लादेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पर भारत ने चिंता जाहिर की है. विदेश मंत्रालय के अनुसार तारिक रहमान सरकार को इस मामले में जरूरी कदम उठाने होंगे. बांग्लादेश की कानून-व्यवस्था पर भारत का बयान

बांग्लादेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'ये बांग्लादेश सरकार की जिम्मेदारी है, उन्हें इस पर जरूर ध्यान देने की जरूरत है.' बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के जाने के बाद ये लगने लगा था कि वहां हिंदुओं पर अत्याचार बंद होंगे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है.

#WATCH | Delhi: On the law and order situation in Bangladesh, MEA Official Spokesperson Randhir Jaiswal says, "This is a responsibility that the government of Bangladesh must take." pic.twitter.com/b3h3xiyUod

ANI (@ANI) August 28, 2026 हिंदुओं पर अत्याचार के मामले बढ़े बांग्लादेश के चांदपुर जिले में एक हिंदू कारोबारी को अज्ञात लोगों से धमकियां मिलने की खबरों के बीच वह और उसके परिवार के चार सदस्य लापता हैं.

न्यूज पोर्टल बीडीन्यूज डॉट कॉम ने पुलिस के हवाले से बताया कि दुकान चलाने और सोने के आभूषण गिरवी रखकर कर्ज देने का काम करने वाले पिंटू दास, उनकी पत्नी, दो क

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।