'बांग्लादेश मक्का डिफेंस पैक्ट में शामिल होने को तैयार', तारिक रहमान के करीबी का बड़ा ऐलान
बांग्लादेश के विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने कहा है कि उनका देश मक्का संयुक्त रक्षा समझौते में शामिल होने को तैयार है। उन्होंने यह बात ढाका में सऊदी अरब के राजदूत अब्दुल्ला जफर बिन अबियाह से मुलाकात के बाद कही है।
उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश के इस समझौते में शामिल होने से किसी दूसरे देश के साथ संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
📡 स्रोत: NewsData.io