बांग्लादेश के मेड इन चाइना टैंक में ब्लास्ट, दो बांग्लादेशी सैनिकों की मौके पर ही मौत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
चीन में बने टैंकों का इस्तेमाल करना बांग्लादेश को काफी ज्यादा भारी पड़ गया है.
बांग्लादेश की सेना, जिस चीनी टैंक का इस्तेमाल कर रही थी, वह अभ्यास के दौरान अचानक फट गया. चीनी टैंक फटने की वजह से दो बांग्लादेशी सैनिकों की मौत हो गई. जवान टैंक के अंदर फायरिंग की प्रैक्टिस कर रहे थे.
इसी दौरान, उसमें अचानक ब्लास्ट हो गया.
हादसे ने फिर से चीनी सैन्य हथियारों की क्वालिटी और सुरक्षा पर गंभीर सवाल पैदा कर दिए हैं.
बांग्लादेश से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Explainer: चीन से J-10 लड़ाकू विमान खरीदेगा बांग्लादेश, क्या भारत के लिए यह ‘खतरे की घंटी’? जानें कैसे हुआ यह हादसा?
जानकारी के अनुसार, हादसा बुधवार को बांग्लादेश के चट्टोग्राम के हथाजारी में फील्ड फायरिंग रेंज में अभ्यान के दौरान हुआ. जिस टैंक में ब्लास्ट हुआ, उसकी पहचान चीन में बने टाइप-59 टैंक के रूप में हुई है.
सैन्य अभ्यास के दौरान, बांग्लादेशी सेना का चीनी टैंक गोला दागते ही आग के गोले के रूप में बदल गया.
बैरल के अंदर गोला फटने की वजह से भीषण धमाका हुआ और दो बांग्लादेशी जवानों की मौके पर ही जान चली गई. वहीं, एक सैन्य अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया.
बांग्लादेश से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- ‘मदरसे आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री हैं’, बांग्लादेशी लेखिका के समर्थन में बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य हाद से का दर्दनाक वीडियो आया सामने बांग्लादेशी सेना के चीनी टैंक में हुए हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद से घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है.
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि जैसे ही जवानों ने निशाना साधा और चीनी मूल के टैंक का ट्रिगर दबाया. पूरा बख्तरबंद लोहा एक खौफनाक आग के गोले में बदल गया. यह न तो किसी दुश्मन का हमला था और न ही कोई मिसाइल अटैक.
लो क्वालिटी बैरल और घटिया सेफ्टी स्टैंडर्ड्स की वजह से गोला बाहर निकलने की बजाए टैंक के अंदर ब्लास्ट हो गया. जोरदार धमाके ने दो जांबाज सैनिकों को संभालने तक का मौका हीं दिया. मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई.
खास बात है कि यह घटना ऐसे वक्त पर सामने आई है, जब बांग्लादेश के तुर्किए, सऊदी और पाकिस्तान के डिफेंस पैक्ट में शामिल होने की खबरें हैं.
बांग्लादेश से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- संयुक्त राष्ट्र ने दी चेतावनी, बांग्लादेश में आतंकवादी सेल बनाने की कोशिश कर रहा अल-कायदा घायल अफसर को मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया गया बांग्लादेशी सेना के ISPR के अनुसार, टैंक में हुए धमाके की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.
हादसे की असल वजह के बारे में अब तक पता नहीं चल पाया है.
हादसे में घायल हुए अधिकारी को इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया जाएगा और उसे ढाका के कंबाइंड मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया जाएगा.
बांग्लादेश से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- ‘बांग्लादेशी मुसलमान जब भारत में घुसेंगे तो हिंदुओं की कमर टूट जाएगी’, मौलाना ने PM मोदी के खिलाफ भी उगला जहर
📡 स्रोत: NewsData.io