बांग्लादेश में फिर निशाने पर हिंदू ? एक ही परिवार के 4 सदस्यों की संदिग्ध मौत

Hindu Family Deaths Bangladesh: बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक बंद मकान से एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतकों में एक सेवानिवृत्त स्कूल शिक्षक, उनकी पत्नी, बेटी और 12 वर्षीय बेटा शामिल हैं.
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं से पड़ताल की जा रही है. बंद मकान में मिले चारों शव यह मामला रंगपुर शहर के मछुआपारा इलाके का है. पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात करीब 11:30 बजे बंद मकान में प्रवेश करने के बाद चारों शव बरामद किए गए.
मृतकों की पहचान 65 वर्षीय गणपति चक्रवर्ती, उनकी 50 वर्षीय पत्नी प्रीतिलता चक्रवर्ती, 25 वर्षीय बेटी प्रार्थी चक्रवर्ती और 12 वर्षीय बेटे प्रियम चक्रवर्ती के रूप में हुई है. ये भी पढ़ें: अजीत कुमार का स्पोर्ट्स कार से हुआ भयानक एक्सीटेंड, हाई स्पीड में हुई दूसरी गाड़ी से टक्कर
📡 स्रोत: NewsData.io