बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ICC रैंकिंग में छठे नंबर पर; पाकिस्तान-श्रीलंका पीछे छूटे

बांग्लादेश की टीम ऑस्ट्रेलिया से दूसरा टेस्ट पारी और 51 रनों से हार गई. इसके बावजूद आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में बांग्लादेश ने इतिहास रच दिया है. आईसीसी की टेस्ट टीम रैंकिंग में बांग्लादेश ने तीन स्थान की छलांग लगाते हुए ऐतिहासिक छठा नंबर हासिल किया है.
बांग्लादेश को आईसीसी रैंकिंग में यह फायदा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली जीत से हुआ है. बांग्लादेश ने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया था. बता दें कि पहली बार बांग्लादेश की टीम आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में 9वें स्थान से ऊपर पहुंची है. अब बांग्लादेश टीम छठे नंबर पर पहुंच गई है.
उसने पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी बड़ी टीमों को पीछे छोड़ दिया है. बांग्लादेश के टेस्ट कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने इसे बहुत बड़ी उपलब्धिै माना है. टेस्ट रैंकिंग में छठे नंबर पर पहुंचना बहुत बड़ी उपलब्धि- बांग्लादेश के कप्तान
ऑस्ट्रेलिया से दूसरा टेस्ट एक पारी और 51 रन से हारने के बाद शांतो ने कहा, "बेशक (छठे नंबर पर पहुंचना) अच्छी खबर है. मुझे अभी इसके बारे में पता चला है. टेस्ट रैंकिंग में छठे नंबर पर पहुंचना बहुत बड़ी उपलब्धि है. अगर हम इस टेस्ट मैच में बेहतर क्रिकेट खेल पाते तो और भी अच्छा होता."
बांग्लादेश की टीम अब वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और श्रीलंका को पीछे छोड़कर छठे नंबर पर पहुंच गई है. शांतो ने अपील करते हुए कहा कि बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया में और अधिक टेस्ट मैच खेलने को मिलने चाहिए.
उन्होंने कहा, "हम 23 साल बाद यहां आए हैं (2003 के बाद ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट सीरीज), ऐसी टीम के खिलाफ और ऐसे हालात में मुकाबला करना आसान नहीं है.
अगर हम लगातार यहां आ पाते हैं, तो खिलाड़ियों को यहां खेलने का अंदाजा हो जाएगा. उन्हें ऑस्ट्रेलिया में खेलने का और अनुभव मिलेगा. वे ऐसे हालात के हिसाब से खुद को ढाल सकेंगे और अच्छा क्रिकेट खेल सकेंगे." यह भी पढ़ें- <a href="https://www.abplive.com/sports/cricket/rishabh-pant-was-injured-while-battin
📡 स्रोत: ABP Live Khel