विदेश

बांग्लादेशी कप्तान ने भारतीय कैप्टन से नहीं मिलाया हाथ, अब छिनेगी कमान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बांग्लादेशी कप्तान ने भारतीय कैप्टन से नहीं मिलाया हाथ, अब छिनेगी कमान

बीते गुरुवार महिला एशिया कप में भारत और बांग्लादेश का सेमीफाइनल मैच खेला गया था.

उस सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया ने 40 रनों की जीत दर्ज कर दसवीं बार एशिया कप के फाइनल में जगह बनाई थी.

मगर उस मुकाबले से पूर्व टॉस के समय बांग्लादेशी कप्तान निगार सुल्ताना ने भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर से हाथ नहीं मिलाया था.

यह फैसला सुल्ताना पर उल्टा पड़ता दिख रहा है, क्योंकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने इस मामले में अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं.

क्रिकेट में नो-हैंडशेक पॉलिसी भारत-पाकिस्तान मैचों के लिए चर्चा में आई है.

पिछले करीब एक साल से अलग-अलग स्तर पर भारतीय टीम पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिला रही है.

मगर जब सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेशी कप्तान निगर सुल्ताना ने ऐसा किया, तो यह तुरंत चर्चा का विषय बन गया. BCB ने साफ कर दिया है कि हाथ ना मिलाना पूरी तरह सुल्ताना का निजी फैसला था.

बीसीबी वीमेंस कमिटी के चेयरमैन रफिकुल इस्लाम बाबू ने कहा कि यह निगर सुल्ताना का निजी फैसला था. उन्होंने कहा, "यह उनका (सुल्ताना) का निजी फैसला था.

हम समझते हैं कि खेल दुनिया को एकसाथ लाने का काम करते हैं. हम केवल भारत नहीं बल्कि सभी देशों से दोस्ताना संबंध चाहते हैं. उन्होंने जो भी किया, वह उनका निजी फैसला था."

यह भी पढ़ें: वैभव OUT, पहले टी20 के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11

BCB ने साफ तौर पर कहा कि निगार सुल्ताना के फैसले में बोर्ड किसी भी तरह से सम्मिलित नहीं था.

बोर्ड ने इस मामले पर अब तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है, लेकिन बोर्ड ने यह भी साफ कर दिया है कि एशियन गेम्स के बाद सुल्ताना और अन्य मामलों पर चर्चा की जाएगी.

रफिकुल इस्लाम बाबू ने कहा कि निगर सुल्ताना की शिकायत सामने आई है.

पहले एशियन गेम्स के प्रदर्शन का आकलन किया

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

बांग्लादेश के कप्तान निगार सुल्ताना ने महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर से हाथ नहीं मिलाया, जिससे विवाद पैदा हुआ। यह घटना टीमों के बीच शिष्टाचार और खेल भावना के सवाल उठाती है। भारत की 40 रनों की जीत से वे फाइनल में पहुंचे, जबकि बांग्लादेश के इस व्यवहार से उनकी टीम पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा। जनता में राष्ट्रीय गर्व और खेल के प्रति सम्मान पर चर्चा बढ़ेगी। इस घटना से खेल के नियमों और सांस्कृतिक संवेदनशीलता पर पुनर्विचार की आवश्यकता महसूस होगी।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।