बंजारा बस्ती में निकली विशाल चुनरी यात्रा, गली-गली में पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। वार्ड क्रमांक 1 स्थित गांधीनगर की बंजारा बस्ती से समाजसेवी श्रीमती राधा राजपूत के नेतृत्व में विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई। यात्रा में श्रद्धालुओं की भागीदारी और जगह-जगह पुष्पवर्षा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। माता रानी के जयकारों के बीच निकली यात्रा का स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
चुनरी यात्रा बंजारा बस्ती से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों और गलियों से गुजरते हुए शीतला माता मंदिर पहुंची। यात्रा के मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर अपनी आस्था प्रकट की। माता रानी के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा और धार्मिक उत्साह देखने को मिला।
शीतला माता मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और माता रानी को चुनरी अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। यात्रा में बंसी बंजारा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
इस अवसर पर श्रीमती राधा राजपूत ने कहा कि चुनरी यात्रा आस्था, श्रद्धा और सनातन संस्कृति का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करने के साथ लोगों को अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ते हैं।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
बंजारा बस्ती में शुरू हुई विशाल चुनरी यात्रा एक धार्मिक परम्परा का हिस्सा है, जहाँ समाजसेवी श्रीमती राधा राजपूत के नेतृत्व में श्रद्धालु गली-गली में पुष्पवर्षा के साथ यात्रा का स्वागत करते हैं। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह स्थानीय समुदाय की एकता और सांस्कृतिक धरोहर को उजागर करती है, तथा धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान शांति और सौहार्द का संदेश देती है। ऐसी घटनाएँ आम जनता पर सकारात्मक असर डालती हैं, जिससे लोगों में परस्पर सम्मान और सामाजिक समरसता बढ़ती है, और क्षेत्र में सांस्कृतिक पर्यटन के विका