अपराध

बांका में 1.28 करोड़ की शराब जब्त:भलजोर चेकपोस्ट पर भूसी के नीचे मिली, ड्राइवर गिरफ्तार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बांका में 1.28 करोड़ की शराब जब्त:भलजोर चेकपोस्ट पर भूसी के नीचे मिली, ड्राइवर गिरफ्तार

बांका जिले में मद्यनिषेध विभाग और उत्पाद एवं मद्यनिषेध थाना की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर भलजोर चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक 16 चक्का ट्रक से करीब 1.28 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया।

यह शराब धान की भूसी से भरे बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई थी। मद्यनिषेध विभाग को सूचना मिली थी कि झारखंड की ओर से एक 16 चक्का ट्रक में भारी मात्रा में विदेशी शराब लादकर भागलपुर की तरफ ले जाई जा रही है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर लगातार की जा रही है।

बरामद शराब की कीमत 1.28 करोड़ रुपए सूचना के बाद भलजोर चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच शुरू की गई। इसी दौरान हंसडीहा की ओर से आ रहे अशोक लीलैंड 16 चक्का ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर RJ 09 GE 6986) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक में धान की भूसी से भरे बोरों के नीचे शराब के कार्टून छिपाकर रखे मिले।

जांच में कुल 1,214 कार्टून में 10,694.800 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब पर 'फॉर सेल इन पंजाब ओनली' अंकित है। विभाग ने इसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 28 लाख रुपये बताई है।

गैंग के अन्य सदस्यों का पता लगाने में जुटी पुलिस गिरफ्तार चालक की पहचान राजस्थान के बाड़मेर जिले के बायतू थाना क्षेत्र के नरसाली नडी गांव निवासी 23 वर्षीय मोहन लाल, पिता माला राम के रूप में हुई है। उसके पास से एक सैमसंग 5जी स्मार्टफोन भी जब्त किया गया है।

इस मामले में मद्यनिषेध थाना बांका में कांड संख्या 415/26 दर्ज कर बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब शराब की खेप के स्रोत और इसके पीछे सक्रिय अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने में जुटी है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

मद्य का व्यापार न केवल समाज की शुद्धता को क्षति पहुँचाता है, बल्कि यह अनगिनत परिवारों के सपनों को भी तोड़ देता है। जब हम ऐसे अपराधों को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई करते हैं, तो हमें यह याद रखना चाहिए कि हर एक जागरूक नागरिक अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बना सकता है। शिक्षा, जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी से हम एक ऐसी समाज रच सकते हैं जहाँ कानून का पालन स्वाभाविक हो और हर व्यक्ति अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहे।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।