मनोरंजन

'बंटवारा 1947' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 9 दिन में 40 करोड़ भी नहीं हुआ कलेक्शन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'बंटवारा 1947' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 9 दिन में 40 करोड़ भी नहीं हुआ कलेक्शन

'बंटवारा 1947' थिएटर में लगी हुई है. फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हुई थी. रिलीज से पहले फिल्म को लेकर जबरदस्त बज था. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है.

फिल्म की कमाई धीरे हो रही है. 9 दिनों में फिल्म 40 करोड़ का आंकड़ा भी टच नहीं कर पाई है. आइए जानते हैं फिल्म ने अभी तक कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है. 'बंटवारा 1947' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने नौवें दिन 1.15 करोड़ का बिजनेस किया.

फिल्म को 3247 शोज मिले और 12 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म का टोटल कलेक्शन 35.50 करोड़ हो गया है. बता दें कि फिल्म ने 5.75 करोड़ की ओपनिंग की थी.

पहले दिन फिल्म को 8,721 शोज मिले और 15 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. दूसरे दिन फिल्म ने 13.50 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को दूसरे दिन 8,071 शोज मिले और 34 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. तीसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई और फिल्म ने 7.25 करोड़ कमाए. फिल्म को तीसरे दिन 7,239 शोज मिले और 22 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली.

चौथे दिन के कलेक्शन की बात करें तो ये काफी कम रहा. फिल्म ने 2 करोड़ कमाए. फिल्म को 6,771 शोज मिले और 11 परसेंट ऑक्यूपेंसी रही. पांचवें दिन फिल्म ने 2.25 करोड़, छठे दिन फिल्म ने 1.50 करोड़ और सातवें दिन 1.35 करोड़ का कलेक्शन किया. पहले हफ्ते में फिल्म ने 33.60 करोड़ की कमाई की.

आठवें दिन फिल्म ने 75 लाख कमाए और फिल्म को 3211 शोज मिले. 9 परसेंट फिल्म को ऑक्यूपेंसी मिली. बता दें कि फिल्म में सनी देओल लीड कैरेक्टर में हैं. फिल्म का आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है.

ऐसा समझा जा रहा था कि बंटवारे के तानेबाने पर बनी इस फिल्म को 15 अगस्त पर रिलीज का फायदा होगा. फिल्म एक ऐतिहासिक बैकग्राउंड पर है. फिल्म में सनी देओल के साथ उनके बेटे करन देओल ने भी एक्टिंग की है. अहम किरदार में शबाना आजमी भी हैं.

ये भी पढ़ें- <a href="https://www.abplive.com/entertainment/bollywood/awarapan-2-box-office-col

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।