'बंटवारा 1947’ के खिलाफ आगरा में योगी यूथ ब्रिगेड का प्रदर्शन, फिल्म पर लगाया ये आरोप

फिल्म बंटवारा 1947 के खिलाफ आगरा में योगी यूथ ब्रिगेड का प्रदर्शन. राजपुर चुंगी स्थित पन्ना सिनेमा पर पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे. प्रोटेस्ट में फिल्म के पोस्टर के साथ आमिर खान और सनी देओल के फोटो भी जलाए गए. 'आमिर खान मुर्दाबाद , सनी देओल मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए. बंटवारा फिल्म को बैन करने की योगी यूथ ब्रिगेड ने मांग उठाई.
बंटवारा 1947 पर लगा ये आरोप
प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर के नेतृत्व में हुआ विरोध प्रदर्शन. फिल्म में हिंदुओं को गलत और मुसलमानों को बेहतर दिखाने का आरोप. प्रदर्शनकारियों ने जय श्री राम , भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए.
फिल्म 'बंटवारा 1947' की बात करें तो इस फिल्म को राज कुमार संतोषी ने बनाया है. फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल और शबाना आजमी जैसे स्टार्स हैं. फिल्म में सनी देओल सिकंदर मिर्जा के रोल में हैं. वहीं प्रीति जिंटा हमीदा के रोल में हैं. वो सनी देओल की पत्नी बनी हैं. फिल्म में सनी देओल मुस्लिम बने हैं. वहीं शबाना आजमी एक मां के रोल में हैं. जो अपने बेटे का इंतजार कर रही है. फिल्म में सनी देओल शबाना आजमी को प्रोटेक्ट करते नजर आए हैं.
फिल्म का म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया है. वहीं गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं. फिल्म 14 अग्सत को रिलीज हुई है.
ये भी पढ़ें- 'द ट्रेटर्स' के में क्या ले सकते हैं स्टेरॉयड्स? एक्टर साहिल ने किया खुलासा
/<img src="https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/08/18/8e0209c0cea6dc77f47810b8c3daba0d1
📡 स्रोत: ABP Live Film