अपराध

बाप ने बेटी को सिखाया गुनाह! गांजे की तस्करी में पिता-बेटी समेत तीन गिरफ्तार

लेखक: Aazam Lala अंतिम अपडेट: 15 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बाप ने बेटी को सिखाया गुनाह! गांजे की तस्करी में पिता-बेटी समेत तीन गिरफ्तार

भोपाल। गांधीनगर थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 21 किलो 950 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजे की तस्करी के आरोप में पिता-बेटी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी भी जब्त की गई है।

पुलिस के मुताबिक, शहर में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान 14 सितंबर को विशेष टीम को सूचना मिली कि गांधीनगर निवासी आकाश पारदी अपनी 19 वर्षीय बेटी खुशी के साथ गांजे की बड़ी खेप लेकर आने वाला है।

सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्धों की निगरानी शुरू की। आरोपी जैसे ही एयरोसिटी रोड, गांधीनगर क्षेत्र में पहुंचे, पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 21 किलो 950 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी भी जब्त कर ली। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां खपाने की तैयारी थी।

गिरफ्तार आरोपियों में खुशी सोलंकी, पिता आकाश पारदी, उम्र 19 वर्ष, निवासी सेक्टर नंबर-3, नई बस्ती, गांधीनगर, भोपाल; आकाश पारदी, पिता शंकर पारदी, उम्र 54 वर्ष, निवासी सेक्टर नंबर-3, नई बस्ती, गांधीनगर, भोपाल और तुषार चौहान (पारदी), पिता कालू चौहान, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम शिमलावदा, थाना बिलपांक, जिला रतलाम शामिल हैं।

कार्रवाई में थाना प्रभारी सुनील चतुर्वेदी, उनि अयाज चांदा, सउनि रमाकांत पाण्डेय, प्रधान आरक्षक मोहन श्रेष्ठ, प्रधान आरक्षक कमलकांत, प्रधान आरक्षक अभिषेक सिंह (सायबर सेल), आरक्षक मधुसूदन सिंह चौहान, आरक्षक पंकज बैरागी, आरक्षक मोहित धाकड़ और महिला आरक्षक तन्वी तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

गांजे की तस्करी में पिता‑बेटी का जुड़ना दिखाता है कि नशे के प्रलोभन से बचाव के लिए परिवार का एकजुट होना ज़रूरी है। जब कोई परिवारिक सदस्य नशे की दुनिया में फंस जाए, तो कानूनी मदद, पुनर्वास और समाजिक समर्थन से मार्गदर्शन करें। समाज को नशा मुक्ति के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए, ताकि हर व्यक्ति स्वस्थ, स्वतंत्र और ज़िम्मेदार बन सके।

A
Aazam Lala

आज़म लाला भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो लंबे समय से जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाते हैं। वे जमीनी स्तर की खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हैं।