बाराबंकी में व्यक्ति कार में जिंदा जला:शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दरवाजा लॉक होने से नहीं निकल पाया
बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र में रविवार को एक वैगनआर कार में आग लगने से 50 वर्षीय राजनारायण वर्मा की जलकर मौत हो गई। यह घटना बघौरा गांव के पास नहर पर हुई, जहां कार की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। जानकारी के अनुसार, राजनारायण वर्मा बाराबंकी से अपने गांव बरियापुर लौट रहे थे।
बघौरा गांव के पास नहर पर पहुंचने पर कार के निचले हिस्से की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। परिजनों ने बताया कि आग लगने के समय कार का दरवाजा लॉक हो गया था, जिसके कारण राजनारायण वर्मा बाहर नहीं निकल पाए।
घटना की सूचना मिलते ही सफदरगंज पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है। इस घटना से परिवार में दुख का माहौल है।
📡 स्रोत: NewsData.io