बरगी बांध के खुले 9 गेट, नर्मदा में छोड़ा जा रहा 36,409 क्यूसेक पानी, तटीय इलाकों में अलर्ट

MP Flood Alert: जबलपुर के बरगी बांध का जलस्तर 85% पहुंचने पर मंगलवार सुबह 11:30 बजे इसके 9 गेट खोल दिए गए. इससे नर्मदा नदी में 36,409 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है.
निचले इलाकों में नदी का जलस्तर 3 से 4 फीट तक बढ़ने की संभावना है. प्रशासन ने लोगों से तटीय क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाने की अपील की है.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP