राजनीति

बारल-लोहारडा में सीवरेज, पक्की सड़क, नालियों और अन्य सुविधाओं के लिए देंगे बजट: सुनील शर्मा बिट्टू

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बारल-लोहारडा में सीवरेज, पक्की सड़क, नालियों और अन्य सुविधाओं के लिए देंगे बजट: सुनील शर्मा बिट्टू

फुटपाथ, हाई मास्ट, स्ट्रीट लाइट्स और रेन शैल्टर का भी करवाया जाएगा निर्माण

अक्तूबर 17,हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश): मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि हमीरपुर बाईपास के साथ लगते बारल, लोहारडा और अन्य क्षेत्रों को सीवरेज, पक्की सड़क, स्ट्रीट लाइट्स, हाई मास्ट लाइट और अन्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए शीघ्र ही बजट का प्रावधान करवाया जाएगा।

शुक्रवार देर शाम को इन क्षेत्रों की जनसमस्याओं की सुनवाई के लिए पहुंचे सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि इस क्षेत्र में रेन शैल्टर और फुटपाथ का निर्माण भी करवाया जाएगा। बारल के कुछ परिवारों की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए नई पाइपलाइन का ऐस्टीमेट तैयार करवाया जाएगा। इन सभी जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और विभिन्न सुविधाओं के प्रावधान के लिए सुनील शर्मा बिट्टू ने मौके पर ही नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन स्थानों पर विभिन्न जनसुविधाओं के लिए नए ऐस्टीमेट तैयार करने की आवश्यकता है, वहां दो दिनों के भीतर सर्वे करें, ताकि ये ऐस्टीमेट तुरंत तैयार किए जा सकें और इनके अनुसार बजट का प्रावधान करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला हमीरपुर को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के रूप में एक बहुत बड़ी ताकत मिली है।

वह जिला हमीरपुर के लिए बजट में किसी भी तरह की कमी नहीं रख रहे हैं और विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। इस अवसर पर सुनील शर्मा बिट्टू ने लोगों को नींबू प्रजाति के पौधे भी वितरित किए। इससे पहले, पूर्व मनोनीत पार्षद निशांत शर्मा ने सुनील शर्मा बिट्टू का स्वागत किया तथा क्षेत्र की समस्याएं एवं मांगें उनके समक्ष रखीं।

कार्यक्रम में एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार, कांग्रेस नेता राजेश आनंद, राजेश चौधरी, मनोज शर्मा, अश्वनी लंबरदार, आरसी डोगरा, स्थानीय कारोबारी शिव ठाकुर, अन्य स्थानीय निवासी सुशील डोगरा, रूप लाल, रमेश चंद, विजय डोगरा, रतन चंद, करतार सिंह, प्रेम चंद, पुरुषोत्तम चंद, केहर सिंह और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

बारल-लोहारडा और आसपास के इलाकों में सीवरेज, पक्की सड़क, फुटपाथ, हाई मास्ट, स्ट्रीट लाइट्स और रेन शैल्टर जैसी सुविधाओं के लिए बजट बनाने की योजना है। यह कदम हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर बाईपास के साथ स्थित इन क्षेत्रों की बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के उद्देश्य से है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इन सुविधाओं की कमी से रोज़मर्रा की जिंदगी में असुविधा, स्वास्थ्य जोखिम और आर्थिक विकास में बाधा आती है। इन सुधारों से जनता को साफ पानी, सुरक्षित यात्रा, बेहतर प्रकाश व्यवस्था और आपातकालीन सुरक्षा मिलेगी, जि

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।