बारामूला में 2 हैंड ग्रेनेड, राजौरी में 3 पाकिस्तानी ड्रोन! जम्मू-कश्मीर में एक साथ दो बड़ी आतंकी साजिशें नाकाम

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंकियों की साजिशों पर दोहरी चोट की है. बारामूला के कुंजर इलाके में नाका चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर उसके पास से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए. आरोपी की पहचान शाकिर नबी लोन के रूप में हुई है.
दूसरी कार्रवाई राजौरी के नौशेरा सेक्टर में हुई, जहां 27-28 अगस्त की रात तीन ड्रोन भारतीय हवाई क्षेत्र में दाखिल हुए. सैनिकों ने तुरंत काउंटर-ड्रोन सिस्टम सक्रिय कर दिए, जिसके बाद तीनों ड्रोन वापस सीमा पार चले गए.
📡 स्रोत: News18 Hindi