बरसात में गाय-भैंस का दूध हो रहा कम? पशु चिकित्सक ने बताया कारण और बचाव का तरीका

Monsoon animal care Tips: देवघर में बरसात के मौसम में पशुपालकों को गाय, भैंस और बकरी की सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत है. कृषि विज्ञान केंद्र की पशु चिकित्सक डॉ. पूनम सोरेन के अनुसार, बारिश में गीले चारे, गोहाल में कीचड़ और गंदगी के कारण पशु बीमार पड़ सकते हैं. इसका असर दूध उत्पादन पर भी पड़ता है.
पशुपालकों को चारे को धूप में सुखाकर खिलाने, गोहाल में चूने का छिड़काव करने और समय पर टीकाकरण कराने की सलाह दी गई है.
📡 स्रोत: NewsData.io