बरेका में 29 सितंबर से होगी अंतर रेलवे कुश्ती चैंपियनशिप
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 67वीं अखिल भारतीय अंतर रेलवे कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन होगा। प्रतियोगिता बरेका कुश्ती केंद्र में कराई जाएगी।इस प्रतियोगिता में देशभर की 13 रेलवे टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें करीब 350 पहलवान, प्रशिक्षक और अधिकारी शामिल होंगे। फ्री स्टाइल और ग्रीको-रोमन कुश्ती के अलग-अलग भार वर्गों में मुकाबले होंगे।प्रतियोगिता का उद्घाटन 29 सितंबर को बरेका कुश्ती केंद्र में होगा। मुख्य अतिथि बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत होंगे। प्रतियोगिता में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित पहलवान भी हिस्सा लेंगे।
तीन दिनों तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में पहलवान अपनी ताकत, तकनीक और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। बरेका प्रशासन ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रतियोगिता वाराणसी के खेल प्रेमियों के लिए भी खास आकर्षण का केंद्र रहेगी।