खेल

बरेका में 67वीं अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता शुरू:पहले दिन बरेका के अर्जुन यादव ने उत्तर रेलवे के दिनेश को हराया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बरेका में 67वीं अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता शुरू:पहले दिन बरेका के अर्जुन यादव ने उत्तर रेलवे के दिनेश को हराया

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में मंगलवार को 67वीं पुरुष अखिल भारतीय अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ हुआ। बरेका कुश्ती केंद्र में तीन दिन चलने वाली प्रतियोगिता का उद्घाटन महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने गुब्बारे उड़ाकर और दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद फ्री स्टाइल के 69 किग्रा भार वर्ग में बरेका के अर्जुन यादव और उत्तर रेलवे के पहलवान दिनेश के बीच मुकाबला हुआ।

अर्जुन यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में रेलवे की 13 टीमें हिस्सा ले रही हैं। महाप्रबंधक ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह उद्घाटन अवसर पर महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुकाबले के दौरान पहलवानों के दांव-पेच और दमदार प्रदर्शन से कुश्ती केंद्र में उत्साह का माहौल रहा। खेल प्रेमियों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। 13 रेलवे टीमें प्रतियोगिता में शामिल अंतर-रेलवे प्रतियोगिता में कुल 13 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें उत्तर रेलवे, मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, रेल कोच फैक्ट्री, बनारस रेल इंजन कारखाना, रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे, पूर्व मध्य रेलवे, रेलवे बोर्ड, पश्चिम मध्य रेलवे और दक्षिण पश्चिम रेलवे शामिल हैं।

आज 8 भार वर्गों में पदकों का फैसला प्रतियोगिता के कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को फ्री स्टाइल के 70, 92, 79 और 61 किग्रा तथा ग्रीको-रोमन के 55, 72, 87 और 130 किग्रा भार वर्ग में मुकाबले हुए। इन भार वर्गों में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल के विजेताओं का फैसला होना है। ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार विजेता भी आकर्षण प्रतियोगिता में ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित पहलवान भी आकर्षण का केंद्र रहे।

उनके अनुभव और मौजूदगी से खिलाड़ियों के साथ खेल प्रेमियों में भी उत्साह दिखाई दिया।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।