देश

बरेली में ‘सेवा संकल्प यात्रा’ का जोरदार स्वागत, बाइकर्स का फूल-मालाओं से अभिनंदन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बरेली में ‘सेवा संकल्प यात्रा’ का जोरदार स्वागत, बाइकर्स का फूल-मालाओं से अभिनंदन

रायसेन जिले के बरेली में ‘सेवा संकल्प यात्रा’ के पहुंचने पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। गुजरात के वडनगर से वाराणसी की ओर बढ़ रही इस विशेष यात्रा का स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने जोरदार स्वागत किया। यात्रा में शामिल बाइकर्स का फूल-मालाओं से आत्मीय अभिनंदन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रेरणादायी संबोधन रहा, जिसे उपस्थित लोगों ने लाइव प्रसारण के माध्यम से सुना। इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा और जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

वक्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य और जनसेवा से जुड़े कार्यों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में बाइकर्स ने भी यात्रा के अनुभव साझा किए।

*

बाइट-01: बाइक राइडर, सेवा संकल्प यात्रा बाइट-02: बाइक राइडर, सेवा संकल्प यात्रा

बाइट-03: विमल सिंह, बाइक राइडर, सेवा संकल्प यात्रा

बाइट-04: बाइक राइडर, सेवा संकल्प यात्रा बाइट-05: नरेंद्र शिवाजी पटेल, राज्यमंत्री, मध्य प्रदेश शासन

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।