मनोरंजन

बारिश के चलते कैंसल हुई शूटिंग तो पेरेंट्स संग सोए विजय देवरकोंडा, रश्मिका ने खींची फोटो

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बारिश के चलते कैंसल हुई शूटिंग तो पेरेंट्स संग सोए विजय देवरकोंडा, रश्मिका ने खींची फोटो

साउथ के पावर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार किसी फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि एक प्यारे से पर्सनल मोमेंट की वजह से. दरअसल, बारिश के चलते विजय देवरकोंडा की फिल्म की शूटिंग कैंसल हो गई, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया और अपने पैरेंट्स के साथ सुकून के पल बिताए.

इस दौरान रश्मिका ने उनकी एक तस्वीर खींच ली, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. विजय देवरकोंडा को मिला नींद पूरी करने का मौका विजय देवरकोंडा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है.

इसमें वो सुकून भरी नींद में सोते दिख रहे हैं. एक्टर के बराबर में उनके माता-पिता भी सो रहे हैं. इस दौरान विजय ने अपनी मां का हाथ थामा हुआ है. इस तस्वीर के साथ एक्टर ने कैप्शन लिखा है, 'बारिश की वजह से शूटिंग कैंसिल हो गई.

अपनी पसंदीदा जगह पर दोपहर की नींद पूरी करने का मौका मिल गया, जैसे बचपन में किया करते थे. इस सुकून भरी नींद के बाद 1000 % रिकवरी हो गई है.' <

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।