खेल

बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का 5वां टी20? बेंगलुरु के मौसम ने बढ़ाई टेंशन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का 5वां टी20? बेंगलुरु के मौसम ने बढ़ाई टेंशन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर (शनिवार) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. 4 मैचों के बाद सीरीज 2-2 की बराबरी पर है.

लिहाजा आखिरी मुकाबला तय करेगा कि सीरीज किसके नाम होगी, लेकिन उससे पहले आए मौसम के अपडेट ने सबकी टेंशन बढ़ा दी है. मैच के दिन बेंगलुरु में बारिश का खतरा मंडराता हुआ दिख रहा है.

पहले 4 मैचों में मौसम का किसी भी तरह का कोई दखल देखने को नहीं मिला है. लिहाजा फैंस सीरीज डिसाइडर भी बगैर किसी खलल के ही देखना चाहेंगे.

तो आइए जानते हैं कि मैच के दिन बेंगलुरु का मौसम कैसा रहने की उम्मीद है.

भारत बनाम बेंगलुरु के 5वें टी20 के दौरान बेंगलुरु का मौसम

BBC वेदर के मुताबिक, शनिवार यानी 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में मैच के वक्त बारिश से 70 फीसद आसार हैं. मुकाबले की शुरुआत 7 बजे से होगी.

उससे पहले 2 घंटे पहले यानी 5 बजे करीब 66% बारिश के चांस हैं. एक घंटे पहले यानी 6 बजे 68% बारिश आ सकती है.

ऐसे ही आगे बढ़ते हुए 7 बजे 69%, आठ बजे 70%, नौ बजे 70% और दस बजे 69% बारिश आ सकती है. लिहाजा मैच के दौरान बारिश का दखल देखने को मिल सकता है. मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले 6:30 बजे टॉस होगा.

चिन्नास्वामी स्टेडियम का शानदार ड्रेनेज सिस्टम

बेंगलुरु के स्टेडियम में 'सब-एयर' ड्रेनेज सिस्टम लगा हुआ है.

इसे भारत में मौजूद किसी भी क्रिकेट स्टेडियम में सबसे बेहतर सिस्टम माना जाता है. इस सिस्टम की मदद से कुछ ही देर में पानी निकल जाता है. बारिश बंद होने के 10-15 मिनट के अंदर पूरा स्टेडियम सूख जाता है.

इससे इस मैदान पर बारिश रुकने के बाद मैच शुरू होने में ज्यादा समय नहीं लगता है.

पांचवें टी20 के लिए भारत का स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा [वीसी], शिव

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।