विदेश

बारिश से रद्द होगा भारत-अफगानिस्तान पहला टी20? दिल्ली के मौसम पर आया बड़ा अपडेट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बारिश से रद्द होगा भारत-अफगानिस्तान पहला टी20? दिल्ली के मौसम पर आया बड़ा अपडेट

भारत और अफगानिस्तान के बीच रविवार, 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. अफगानिस्तान इस सीरीज का मेजबान है.

दरअसल, बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए अरुण जेटली स्टेडियम अफगानिस्तान को होमग्राउंड के तौर पर दिया है. क्रिकेट फैंस भारत-अफगानिस्तान पहले टी20 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

हालांकि, बारिश फैंस का मजा किरकिरा कर सकती है.

भारत और अफगानिस्तान के बीच साल 2010 से अब तक कुल 9 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें 7 मैच टीम इंडिया ने जीते हैं.

इसके अलावा, 1 मुकाबला टाई रहा, जिसे भारत ने सुपर ओवर में अपने नाम किया, जबकि एक मैच नो रिजल्ट रहा था.

रविवार को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? क्या रद्द होगा पहला टी20?

'एक्यूवेदर' के अनुसार, रविवार को दिन में दिल्ली में बारिश के 64 प्रतिशत चांस हैं. वहीं शाम में भी हल्की बारिश हो सकती है. ऐसे में मैच देरी से भी शुरू हो सकता है.

शाम साढ़े 6 बजे मैच का टॉस होना है, और 7 बजे मैच शुरू होना है. मैच के समय बारिश की उम्मीद काफी कम है. हालांकि, आसमान में काले बादल छाए रहेंगे.

दिल्ली में दोपहर 1 बजे के बाद बारिश के 50 प्रतिशत चांस हैं.

वहीं शाम 6 बजे बारिश की आशंका 40 प्रतिशत, जबकि 7 बजे यह घटकर 37 प्रतिशत रह सकती है. अगले दो घंटों में बारिश की आशंका थोड़ी बढ़कर 40 प्रतिशत तक पहुंच सकती है. रात 10 बजे 37 प्रतिशत और 11 बजे 34 प्रतिशत हो सकती है.

इसका मतलब है कि मैच के समय भी बारिश खलल डाल सकती है.

कहां देखें भारत और अफगानिस्तान का पहला टी20, लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स?

भारत और अफगानिस्तान के पहले टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे. वहीं लाइव स्ट्रीमिंग आप फैनकोड ऐप और वेबसाइट दोनों पर देख सकेंगे.

भारतीय टीम का फुल स्क

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली टी20 सीरीज, जो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेली जानी थी, बारिश के कारण रद्द हो सकती है। यह मैच दोनों देशों के लिए पहला टी20 टकराव है, जिससे खेल प्रेमियों में बड़ी उम्मीदें जगी हैं। सीरीज के रद्द होने से न केवल दर्शकों का मनोरंजन प्रभावित होगा, बल्कि खेल के प्रति उत्साह भी कम हो सकता है। इसके अलावा, स्टेडियम में आने वाले पर्यटकों और स्थानीय व्यापारियों पर भी आर्थिक असर पड़ेगा, क्योंकि मैचों से होने वाली आय और पर्यटन गतिविधियाँ घट सकती हैं।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।