राजनीति

बशारतपुर में कल्याण मंडपम तैयार, CM योगी करेंगे लोकार्पण:29 अगस्त को होगा समारोह; 3.10 करोड़ है लागत

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बशारतपुर में कल्याण मंडपम तैयार, CM योगी करेंगे लोकार्पण:29 अगस्त को होगा समारोह; 3.10 करोड़ है लागत

समाज के अल्प एवं मध्यम आय वर्ग के लोगों के मांगलिक-पारिवारिक आयोजनों के लिए मैरिज हाउस का रियायती विकल्प देने के लिए बशारतपुर में भी भव्य ‘कल्याण मंडपम’ बनकर तैयार हो गया है। सीएम योगी की विधायक निधि से गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) द्वारा बनवाए गए इस कल्याण मंडपम का लोकार्पण मुख्यमंत्री, 29 अगस्त को दोपहर बाद करेंगे।

जीडीए के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने बताया कि वार्ड नंबर 80, राप्ती नगर के अंतर्गत बशारतपुर कल्याण मंडपम का निर्माण 2593 वर्गमीटर भूमि पर 3.10 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया है। आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक वास्तुकला से सुसज्जित कल्याण मण्डप दो तल में बने हैं।

भूतल पर 225 लोगों की क्षमता का हाल, किचन, स्टोर, ऑफिस, चेंज रूम और महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग अलग टॉयलेट बनाए गए हैं। प्रथम तल पर एक हाल, अटैच्ड टॉयलेट और ड्रेसिंग रूम सहित छह कमरों का निर्माण कराया गया है। परिसर में मुख्य भवन के सामने एक आकर्षक फव्वारा भी बनवाया गया है।

कल्याण मंडपम आने वाले वाहनों के लिए परिसर के अंदर ही इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाकर अलग से पर्याप्त पार्किंग का प्रावधान किया गया है। परिसर में लॉन भी विकसित किया गया है और फूल पौधे लगाकर सजाया गया है। कल्याण मंडपम से विवाह, समाजिक आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सामूहिक उत्सवों के लिए आमजन को काफी सहूलियत मिलेगी।

अब तक 6 कल्याण मंडपम जनता को हो चुके समर्पित अब तक महानगर में छह कल्याण मंडपम का लोकार्पण मुख्यमंत्री के हाथों हो चुका है। इनमें खोराबार, सूरजकुंड, मानबेला, राप्तीनगर विस्तार क्षेत्र के टोला पीरू शहीद, बिछिया जंगल तुलसीराम और जंगल बेनी माधव के कल्याण मंडपम शामिल हैं।

कल्याण मंडपम बनाने का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को विवाह, तिलक, मुंडन और अन्य सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए किफायती दरों पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। तैयारी में जुटा GDA GDA के अधिकारी कल्याण मंडपम के लोकार्पण की तैयारी में जुटे हैं। इसका काम पूरा हो चुका है और अब इसे सजाने का काम शुरू होगा।

मंगलवार की सुबह मुख्यमंत्री का कार्यक्रम फाइनल हुआ है। मुख्यमंत्री 28 अगस्त को गोरखपुर आएंगे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।