बस्तर की ग्रामीण महिलाओं ने रक्षाबंधन पर बिखेरा अपनी हुनर

बस्तर, 19 अगस्त 2026 बस्तर की ग्रामीण महिलाओं ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्राकृतिक सामग्रियों से तैयार पर्यावरण-अनुकूल राखियों की प्रदर्शनी लगाई। जगदलपुर कलेक्टोरेट परिसर में लगी इस प्रदर्शनी में धान, चावल, बीज, बांस, प्राकृतिक धागों और कौड़ियों से बनाई गई राखियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने इन राखियों के जरिए बस्तर की लोककला और संस्कृति की झलक पेश की। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में महिलाओं को राखी निर्माण का प्रशिक्षण भी दिया गया था। प्रदर्शनी से महिलाओं को अपने उत्पाद सीधे बाजार में बेचने और उचित मूल्य प्राप्त करने का अवसर मिला। इससे ‘वोकल फॉर लोकल’ को भी बढ़ावा मिला।