राजनीति

बस्तर में कांग्रेस का संगठन सशक्तिकरण अभियान शुरू:ब्लॉक अध्यक्षों का 3 दिवसीय प्रशिक्षण, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर होगा फोकस

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बस्तर में कांग्रेस का संगठन सशक्तिकरण अभियान शुरू:ब्लॉक अध्यक्षों का 3 दिवसीय प्रशिक्षण, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर होगा फोकस

बस्तर संभाग में कांग्रेस संगठन को मजबूत और सक्रिय करने के लिए रविवार से तीन दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। प्रशिक्षण शिविर 1 सितंबर तक चलेगा।

शिविर में संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स को संगठन की कार्यप्रणाली, कांग्रेस की विचारधारा, नेतृत्व क्षमता, कार्यकर्ताओं की भूमिका और जनसंवाद से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसके साथ ही संगठन को बूथ, गांव और ब्लॉक स्तर तक मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने की रणनीति पर भी चर्चा होगी। प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं से मजबूत होगा संगठन - बैज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती उसके सक्रिय और प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं से होती है।

संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण शिविर महत्वपूर्ण हैं। प्रशिक्षित ब्लॉक अध्यक्ष और मास्टर ट्रेनर्स कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों को कार्यकर्ताओं और आम लोगों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय शिविर में संगठन की आगामी रणनीति और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों के साथ जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर भी मंथन किया जाएगा।

जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देने का आह्वान पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि संगठन में निरंतर प्रशिक्षण और संवाद से कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता और नेतृत्व क्षमता बढ़ती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने और आम लोगों के बीच लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।