मनोरंजन

बस्तर संभाग के सात जिलों के पत्रकारों ने किया एफटीआईआई, पुणे का भ्रमण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बस्तर संभाग के सात जिलों के पत्रकारों ने किया एफटीआईआई, पुणे का भ्रमण

छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल बस्तर संभाग के सात जिलों के पत्रकारों ने आज पुणे स्थित भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान-एफ.टी.आई.आई. का भ्रमण किया। यह भ्रमण पत्र सूचना कार्यालय-पीआईबी रायपुर द्वारा आयोजित विशेष मीडिया प्रेस टूर के तहत किया गया। पहल का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के सुदूर और संवेदनशील क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे पत्रकारों को देश के प्रमुख मीडिया और संचार संस्थानों की कार्यप्रणाली, आधुनिक तकनीकों और सिनेमा के विकास से परिचित कराना है।

भ्रमण के दौरान एफटीआईआई के कुलपति धीरज सिंह ने कहा कि एफटीआईआई केवल प्रशिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक और बौद्धिक अभिव्यक्ति का महत्वपूर्ण केंद्र भी है। उन्होंने स्थानीय और क्षेत्रीय कहानियों को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाने में मीडिया और सिनेमा की भूमिका पर जोर दिया।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के सात जिलों के पत्रकारों ने आज पुणे स्थित भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) का भ्रमण किया, जिसे रायपुर के प्रेस सूचना ब्यूरो द्वारा आयोजित विशेष मीडिया प्रेस टूर के अंतर्गत किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जमीनी स्तर पर कार्यरत पत्रकारों को देश के प्रमुख मीडिया और संचार संस्थानों की कार्यप्रणाली से अवगत कराना और उनके कौशल को उन्नत करना है। यह पहल पत्रकारिता के क्षेत्र में नवीनतम तकनीक और रचनात्मक दृष्टिकोण को अपनाने के लिए महत्वपूर्ण है। इससे आम जनता को अधिक

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।